By using this website, you agree to the use of cookies as described in our Privacy Policy.

पालतू जानवरों की केयर कैसे करे ?

आज लोगो को कई तरह के शौक होते हैं, परन्तु इन सब में कोई विशेष शौक है तो वह है अनेक प्रकार के जानवरों को पालने का ।  कुत्ता, बिल्ली या विभिन्न प्रकार के पक्षी या फिर रंगबिरंगी मछलियां पालना। पालतू जानवर सभी को अच्छे लगते है । पालतू जानवर अगर घर मे हो तो घर मे चहल पहल रहती है, दिनभर की थकान पालतू जानवर को देखकर खुश हो जाते है ।  उसके साथ खेलना और घुमाने ले जाना विशेष ख़ुशी प्रदान करता है और इनकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी हैं लेकिन काम की व्यस्तता के कारण हम पेट्स का पूरी तरह से ख्याल नहीं रख पाते हैं | अतः ये जानना बहुत जरूरी हैं कि हम कैसे इनकी देखभाल अच्छी तरह से कर सकते है । निम्नलिखित सुझावों के द्वारा हम ये काम कर सकते हैं – 

  1. व्यायाम हर प्राणी के लिए बहुत जरूरी हैं । पेट्स को स्वस्थ रखने के लिए भी ये आवश्यक है । पेट्स के साथ खेले और उसके साथ रनिंग करे  इससे पेट्स का अच्छा व्यायाम हो जायेगा और पेट्स स्वस्थ भी रहेगा ।
  2. पेट्स को पर्याप्त और पौष्टिक आहार देना चाहिए ।  जो खाना पेट्स स्वास्थय के लिए अच्छा हो वही खाना उनको देना चाहिए ।  जानवर के डॉक्टर से अपने पेट्स के खाने के बारे में परामर्श ले सकते है । पेट्स के खाने-पीने का समय निश्चित करे, और उस समय उसको खाना खिलाये ।
  • पेट्स की नियमित मेडिकल जांच करवानी चाहिए । कोई समस्या बढ़ने से पहले उसकी मेडिकल जांच करने से पेट्स गंभीर बीमारी से बच सकते हैं ।
  • पेट्स की सफाई का ध्यान रखे । इससे पेट्स के शरीर में कीड़े और खुजली की परेशानी नहीं होगी ।
  • पेटस को नियमित नहलाये इससे उनकी त्वचा साफ़ रहेगी और त्वचा में कोई समस्या नहीं होगी।
  • खाने के बर्तन को रोज साफ़ करे ।  
  • पेट्स के लिए नहलाने, खाने, सोने, घुमाने और साफ़ सफाई आदि का समय तय कर सकते हैं  ।
  • पालतू पशु को अच्छी आदते सिखानी चाहिए । पेट्स को आदेशो का पालन करना सिखाये जैसे उठाना, बैठना, रुकना । ट्रेनिंग से आपका पेट्स सुरक्षित भी रहेगा और सामाजिक व्यवहार में उसको समस्या नहीं होगी ।
  • अगर आपका पालतू पशु कुत्ता है तो उसको हर महीने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए ।
  • जानवर कोई भी पालें, लेकिन उसकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताकि हम एवं हमारा परिवार भी सुरक्षित रहे । 
  • पेट्स का एक निश्चित स्थान पर रखें, ताकि वे पूरे घर में गंदगी न फैला सकें।
  • उनकी सभी वस्तुएं अपनी वस्तुओं से अलग रखे।
  • जहा जानवर रहते हैं वहां पर प्रत्येक दिन सफाई करें और सप्ताह में चार बार किसी अच्छे कीटनाशक से पोंछा लगायें।
  • जानवरों से प्यार करें लेकिन इतना भी नहीं कि कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर दे।
Other Popular Posts

Example: Data Load While Page Scroll with jQuery PHP and MySQL


Warning: include(result_data.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/knowledgekingdom/public_html/components/com_users/views/games/tmpl/default_blog.php on line 108

Warning: include(result_data.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/knowledgekingdom/public_html/components/com_users/views/games/tmpl/default_blog.php on line 108

Warning: include(): Failed opening 'result_data.php' for inclusion (include_path='.:/opt/cpanel/ea-php74/root/usr/share/pear') in /home/knowledgekingdom/public_html/components/com_users/views/games/tmpl/default_blog.php on line 108